उत्तराखण्डकुमाऊं,

पुलिस की सतर्कता से बुजुर्ग के ₹15 हजार लौटे

लालकुआं न्यूज- थाना लालकुआं पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से 85 वर्षीय बुजुर्ग को उनकी खोई हुई नकदी वापस मिल गई। तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी श्री दीवान सिंह नयाल ने थाना पहुंचकर बताया कि वे एसबीआई बैंक से ₹15,000 निकालकर लौट रहे थे, तभी बैंक के पास उनकी थैली गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के बंद घर में किया हाथ साफ, लाखों का सामान लेकर हुए फरार

 

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला और कांस्टेबल तरुण मेहता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में एक व्यक्ति को थैली उठाते देखा गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर थैली बरामद की और उसमें रखे ₹15,000 की राशि सुरक्षित रूप से बुजुर्ग को वापस दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुखद खबर) आसाम में तैनात बिंदुखत्ता निवासी हीरा सिंह कोरंगा का हृदय गति रुकने से हुआ निधन………… परिवार में मचा कोहराम…………

 

 

इस ईमानदार और मानवीय कार्य के लिए दीवान सिंह नयाल ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद व्यक्त किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक वाहन खड़ा कर मौके से भाग