उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न — देवेंद्र सिंह नयाल अध्यक्ष, रोहित कुमार मंत्री चुने गए

लालकुआं न्यूज़- उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊँ क्षेत्र के अंतर्गत विक्रय प्रभाग हल्द्वानी के चुनाव गुरुवार को लालकुआं स्थित डिपो नंबर–1 में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी, एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 

चुनाव अधिकारी गौरव डुँगराकोटी एवं कैलाश चंद्र जोशी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गैड़ा के निर्देशन में पूरी निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक–दूसरे को बधाई दी एवं संगठन के हित में काम करने का संकल्प दोहराया।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ रिश्तेदारी में जा रहे हल्द्वानी के व्यवसायी की कार कैंटर से टकराई, आधा दर्जन घायल, सास बहू गंभीर

 

 

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

पद नाम

अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल
उपाध्यक्ष स्वाति नेगी
मंत्री रोहित कुमार
कोषाध्यक्ष काजल शर्मा
संयुक्त मंत्री दीपक चन्द्र जोशी
संगठन मंत्री मनोज बिष्ट
प्रचार मंत्री अमित जोशी

 

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर कर्मचारियों ने संतोष जताते हुए नई टीम से पारदर्शी कार्यशैली, कर्मचारी हितों की सुरक्षा और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के राशनकार्ड धारकों की बल्‍ले-बल्‍ले, अब सस्‍ते दामों पर मिलेगी रसोईघर में यूज होने वाली ये जरूरी चीज

 

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल ने सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन सदस्यों के हित सर्वोपरि रहेंगे और सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाएंगे।