उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-यहाँ ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापेमारी, मिला ऐसी दवाओं का जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान

  • पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
  • गोदाम से 24 पेटियों में 3.41 लाख स्पासमोप्रोक्सीटिल प्लस कैप्सूल का जखीरा बरामद

 

हरिद्वार न्यूज़- धर्मनगरी में नशे के धंधे पर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गैस प्लांट क्षेत्रांतर्गत ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी के सभी डीएम को निर्देश, पेयजल आपूर्ति और जंगल की आग के नियंत्रण पर दें विशेष जोर

 

संयुक्त टीम ने गोदाम कर्मचारी की निशानदेही पर गोदाम से 24 पेटियों में 3.41 लाख स्पासमोप्रोक्सीटिल प्लस कैप्सूल का जखीरा बरामद किया। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती के अनुसार इनकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए है। गोदाम मालिक को टीम ने देहरादून स्थित बायोटेक लिमिटेड के डिपो से दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुःखद) यहां अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई कार, हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

 

 

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपित गोदाम मालिक अनिल लडवाल और कर्मचारी शमशेर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों की व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से हुई तीखी नोकझोक, देखें वीडियो