उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया, आदेश जारी

देहरादून न्यूज़- नगर निकायों के बोर्ड का कार्यकाल दिनांक 01.12.2023 को समाप्त होने के दृष्टिगत शासन की अधिसूचना संख्या-2033/IV (3)/2023-11 (3 निर्वा0) / 2017, दिनांक 30.11.2023 एवं अधिसूचना संख्या-2034/IV (3)/2023-11 (3निर्वा0) / 2017, दिनांक 30.11.2023 द्वारा प्रदेश के नगर निकायों में अग्रिम आदेशों तक सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के सीएम धामी ने किया 'मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना' का शुभारंभ, धार्मिक पर्यटन को भी दिया जा रहा है बढ़ावा

 

उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश में लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में देरी हो रही है। इसके चलते प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने और नगर निकायों के बोर्ड का गठन, जो भी पहले हो तब तक के लिए विस्तारित किया गया है। रविवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में जेसीबी मशीनों से किए गए अवैध खनन के बाद वन विभाग ने 2 वन कर्मियों का किया स्थानांतरण, खेत स्वामियों के खिलाफ भी की गई कार्यवाही फरार दूसरी जेसीबी की तलाश जारी

 

पिछले साल दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक तैनात हो गए थे। एक्ट के हिसाब से यह प्रशासक दो जून यानी छह माह तक के लिए ही तैनात हो सकते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता छह जून तक लागू है। लिहाजा, निकाय चुनाव इससे पहले नहीं हो पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूजल और जलस्रोतों के बेतहाशा दोहन पर सरकार गंभीर, दिसंबर से पानी पर लगेगा टैक्स