उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

खबरदार! भू-कानून का उल्लंघन करने वालों पर कसेगा शिकंजा, विधेयक पर इस दिन लगेगी कैबिनेट की मुहर

  • नए विधेयक में कड़े होंगे कानूनी प्रविधान
  • प्रदेश सरकार इस प्रकरण पर बरत रही है सतर्कता
  • आंदोलन और कांग्रेस के तेवर पर है नजर

 

देहरादून न्यूज़– प्रदेश में भू-कानून का दुरुपयोग करना भारी पड़ेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने में हीलाहवाली नहीं हो सकेगी। नए भू-कानून में ऐसे कड़े प्रविधान किए जा रहे हैं। वर्तमान भू-कानून में संशोधन कर संबंधित विधेयक को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

भू-कानून को कड़ा बनाने की मांग को लेकर प्रदेश में चल रहे जन आंदोलन और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के तेवरों को देखते हुए सरकार इस मामले में सतर्कता बरत रही है। 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले संशोधित विधेयक को कैबिनेट की स्वीकृति के साथ सदन के पटल पर रखने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ नदी में गिरी कार, हादसे में कार सवार दंपति घायल

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में अब तक कई कड़े कानून लागू कर चुके हैं। उन्होंने भू-कानून के लचीले प्रविधानों के चलते भूमि की खरीद-फरोख्त में हो रही गड़बड़ी रोकने के लिए नए भू-कानून के विधेयक को बजट सत्र में लाने की घोषणा की थी। इस घोषणा को क्रियान्वित करने में सरकार सावधानी से कदम बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, दो युवकों की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

 

वर्तमान भू-कानून के परीक्षण और अध्ययन के लिए पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने विभिन्न स्तर पर उसका परीक्षण कराया है। समिति ने भी भू-कानून के लचीले प्रविधानों को कड़ा बनाने की संस्तुति की है।

 

नए भू-कानून को लेकर प्रदेश में तहसील स्तर पर आमजन, प्रबुद्धजन एवं विभिन्न संस्थाओं से सुझाव प्राप्त किए गए हैं। इन सुझावों के आधार पर नया कानून की रूपरेखा निर्धारित की जा रही है। यद्यपि, भू-कानून के प्रविधानों को कड़ा बनाते हुए यह ध्यान भी रखा जाएगा कि उद्योगों और नए निवेशकों में भय का वातावरण न रहे। विगत दिवस हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भू-कानून से संबंधित विषय पर चर्चा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ पति-पत्नी ने मिलकर दुकानदार से की ठगी, दुकानदार ने ऐसे सिखाया दोनों को सबक।

 

 

अब विधानसभा सत्र प्रारंभ होने पर संशोधित भू-कानून के विधेयक को सदन के पटल पर रखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस प्रकरण पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कड़े प्रविधानों के साथ भू-कानून विधेयक को राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक में स्वीकृति मिल सकती है।