उत्तराखण्डकुमाऊं,

चंपावत- यहाँ बेटे को बचाने नदी में कूड़ा पिता, दोनों लापता, पुलिस टीम तलाश में जुटी

  • योग कर रहे जवानों ने सुनी बच्चे की चीख
  • देर शाम तक अभियान चला, नहीं मिला सुराग

चम्पावत न्यूज़- बनबसा में एनएचपीसी की शारदा नहर में डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए कूदा पिता भी डूब गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उनका सुराग नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें 👉  गौधाम हल्दूचौड़ में होगा विराट हनुमान जन्मोत्सव, 1600 कृष्ण भक्तों द्वारा 16 करोड़ हरि नाम समर्पित किए जाएंगे प्रभु हनुमान को

 

बनबसा थाने के एसआई जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह करीब सात बजे नहर के पास सीआईएसएफ के जवान योगा कर रहे थे। उन्हें किसी बच्चे के चीखने की आवाज सुनाई दी। जवानों ने पहले नहर में बच्चे को डूबते देखा और कुछ देर बाद एक व्यक्ति को कूदते देखा। कुछ देर में ही दोनों पानी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब

 

वही एसआई ने बताया कि डूबने वाले भजनपुर, बनबसा निवासी 50 वर्षीय दोध राम और उसके 10 वर्षीय बेटे सुख लाल हैं। पुलिस टीमें भी दोनों की तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- चटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट, 112 सड़कें बंद