उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर राष्ट्रपति मुर्मु, देहरादून में फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

देहरादून न्यूज़- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार सुबह तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर राजधानी देहरादून पहुंचीं। सुबह करीब सवा दस बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

 

 

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) देवभूमि का लाल जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

 

 

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और संस्थान के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। विश्वविद्यालय में आयोजित फोटो सेशन में उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की।

 

 

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु देहरादून लौटकर राष्ट्रपति निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। निकेतन परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने भाग लिया और रात्रि विश्राम भी यहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-( बड़ी खबर) यहां कैंटर चालक ने खाद्य सुरक्षा निरीक्षक की कार को मारी टक्कर बाल-बाल बचे यह अधिकारी।

 

📅 राष्ट्रपति के तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

सोमवार, 3 नवंबर: राष्ट्रपति राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी।

 

 

सोमवार शाम: राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शाम साढ़े पांच बजे भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- प्रत्याशियों के नामों पर आज विचार करेगी भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति

 

 

मंगलवार, 4 नवंबर: राष्ट्रपति मुर्मु कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दोपहर तीन बजे शामिल होंगी।

 

 

🗣️ मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से राज्य स्थापना दिवस समारोह और अधिक ऐतिहासिक बनेंगे।