उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- इन दो रिटायर अफसरों के खिलाफ सरकार ने विजिलेंस जांच का लिया फैसला, जाने वजह

  • समाज कल्याण-सहकारिता के दो अफसरों की जांच होगी

समाज कल्याण और सहकारिता विभाग के दो रिटायर अफसरों के खिलाफ सरकार ने विजिलेंस जांच कराने का फैसला लिया है। सतर्कता अनुभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को जांच के आदेश कर दिए हैं।

 

बीते दिनों मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में राज्य सतर्कता समिति की बैठक हुई थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में समाज कल्याण, सहकारिता, ऊर्जा और जल निगम के पांच अफसरों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थीं। इनमें दो रिटायर हो चुके हैं। बैठक में दोनों रिटायर अफसरों के विरुद्ध विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई, जबकि अन्य तीन पर फैसला होना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उपनल कर्मचारियों ने कल 11 नवंबर को सचिवालय कूच का किया एलान, 22 हजार कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर, महासंघ का मिला समर्थन

 

वही सूत्रों ने बताया, सीएम ने समाज कल्याण विभाग से उप निदेशक रैंक से रिटायर अनुराग शंखधर और यूएसनगर में सहकारी बैंक की बरा शाखा के शाखा प्रबंधक राकेश झझरिया के खिलाफ विजिलेंस जांच को मंजूरी दे दी है। सतर्कता अनुभाग ने निदेशक विजिलेंस को इनकी खुली जांच करने के आदेश कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ खेलो इंडिया वोमेन वुशु लीग के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

सूत्रों ने बताया, शंखधर के खिलाफ पूर्व में भी कई जांचें चल रही हैं। उन पर समाज कल्याण छात्रवृत्ति के साथ अन्य कई अनियमितताएं करने के आरोप हैं। वहीं सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंधक पर गड़बड़ी के आरोप हैं। जल निगम के एक वरिष्ठ इंजीनियर के विरुद्ध भी शिकायतें मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद