Uncategorized

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

दिल्ली में इन दिनों गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  गौधाम हल्दूचौड़ में होगा विराट हनुमान जन्मोत्सव, 1600 कृष्ण भक्तों द्वारा 16 करोड़ हरि नाम समर्पित किए जाएंगे प्रभु हनुमान को

 

वही मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था।

 

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मुंगेशपुर मौसम केंद्र में उच्चतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मी की मार- हरियाणा-पंजाब समेत इन 14 राज्यों में लू से राहत के आसार नहीं; 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा