उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की अब अचल संपत्ति पर भी होगी कार्यवाही, तहसील हल्द्वानी से जारी हुआ नोटिस, मिला सात दिन का समय

  • अब अब्दुल मलिक को तहसील से वसूली नोटिस जारी
  • तहसीलदार ने नोटिस देकर सात दिन का दिया समय

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। फरार होने की वजह से चल संपत्ति कुर्क हो चुकी है। अब तहसील से भी ढाई करोड़ की वसूली का नोटिस जारी हो चुका है, अगर इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो अचल संपत्ति की भी कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में नहीं मिली अतिरिक्त खनिज निकासी की अनुमति. कोसी, दबका, नंधौर-कैलाश नदी में इस वर्ष होगा अतिरिक्त खनन... घन मीटर बढ़ा।

बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के बेड पर सोता मिला कुत्ता; VIDEO: मरीज बरामदे में इलाज को मजबूर, DM के छापे में गायब मिला स्टाफ

नगर निगम ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील के जरिये वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात दिन का नोटिस दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी, पढ़े आदेश

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर, ट्रैक्टर, यूटिलिट वाहन, गारबेज टिप्पर, बोलेरे वाहन, ट्राली समेत तमाम तरह के उपकरण नष्ट हो गए थे।