उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां बीए की छात्रा से उसके दोस्त और दोस्त के साथियों ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, एक महिला भी शामिल

हल्द्वानी में बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने एक साल में कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया। एक साल बाद छात्रा ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार युवक समेत एक महिला पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बताया कि अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींच ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अंकिता भंडारी प्रकरण पर उत्तराखंड पुलिस का स्पष्टीकरण, वीआईपी संलिप्तता के आरोप निराधार

 

 

इसके बाद छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्या और दोस्त भुवन आर्या को दिखाई। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी छात्रा से अपनी परिचित महिला सीमा के घर पर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आईएमडी का पूर्वानुमान, अगले सप्ताह मानसून की दस्तक के आसार; 29-30 जून को भारी बारिश का अलर्ट

 

 

मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बड़ी बहन को बताई। पता चलते ही परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 25 जून तक मौसम का येलो अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

 

 

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,328,342,323 और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-उमेश कुमार मलिक, कोतवाल