उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – यहाँ हुआ भीषण मोटरसाइकिल हादसा, डंपर के नीचे जा घुसी बाइक, 1 की मौत, एक गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़ – उत्तराखण्ड के कालाढूंगी क्षेत्र में एक भीषण मोटरसाइकिल हादसा देखने को मिला। देर शाम हुई इस दुःखद घटना में 25 वर्षीय करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय मोनिस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- स्कूलों द्वारा महंगी किताबें खरीदवाने की जांच सही पाई जाने पर 22 स्कूलों को नोटिस जारी, महंगी किताब खरीदवाने वाले स्कूल पर छापेमारी जारी।

नैनीताल जिले में कालाढूंगी के गैबुवा में दाबका पुल के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चलती एक मोटरसाइकिल डंपर के नीचे घुस गई। भयावह हादसे में करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिस को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों मोटरसाइकिल सवार रामनगर के गुल्लरभट्टी के रहने वाले बताए जा रहे है ।

यह भी पढ़ें 👉  यहां युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों पर लगाया आरोप पुलिस जांच में जुटी

वही कालाढूंगी थाने की बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल मोनिस को रामनगर अस्पताल पहुचाया। दोनों किसी निजी काम से रामनगर से गैबुवा की तरफ जा रहे थे। वही करन के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- राष्ट्रपति मुर्मू के नैनीताल प्रवास को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसएसपी बोले—"एक चूक से राज्य की छवि खराब हो सकती है"