उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ नगर निगम और प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 18 बीघा जमीन पर लिया कब्जा

हल्द्वानी न्यूज़-: नगर निगम और प्रशासन ने हल्द्वानी में एक बड़ी कारवाही को अंजाम देते हुए बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री के पास 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर से कब्जा हटा लिया। कार्यवाही के दौरान एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी की हार से आहत युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

 

वही अभियान के तहत न सिर्फ भूमि पर कब्जा लिया गया बल्कि वहां मौजूद कई पुराने और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने कब्जाई गई जमीन पर अपना बोर्ड भी लगा दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब यह भूमि नगर निगम के स्वामित्व में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (भर्ती-भर्ती) समूह 'ग' के अन्तर्गत कनिष्क सहायक के रिक्त 57 पदों तथा आशुलिपिक के रिक्त 82 पदों पर आई सीधी भर्ती

 

वही एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के विशेष अभियान के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

उन्होंने कहा कि 18 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है और भविष्य में नगर निगम इस भूमि का उपयोग अपने सुविधानुसार नगर विकास कार्यों में करेगा। कार्यवाही के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।