उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ में बस स्टॉपेज को रेलवे, एनएच व रोडवेज को निरीक्षण के निर्देश

लालकुआं न्यूज़– जिलाधिकारी ने लालकुआं में बस स्टॉपेज बनाने के लिए रेलवे, एनएच और रोडवेज को निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के ज्ञापन के बाद लिया गया है। जिसमें लालकुआं में रोडवेज बस का स्टॉपेज बनाने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP Nainital के कड़े रुख में 24 घंटे के भीतर खुला टांडा जंगल हत्याकांड, कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

लालकुआं नगर में कुमाऊं का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होने के बावजूद, सड़क मार्ग से आवागमन की व्यवस्था बहुत ही लचर है। इससे हजारों यात्रियों और पर्यटकों को घंटों बस और ऑटो का इंतजार करना पड़ता है, और उन्हें अत्यधिक किराया भी देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले पर सीएम धामी सख्त, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त समेत 04 सस्पेंड

 

 

इस समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने रेलवे, एनएच और रोडवेज को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने और बस स्टॉपेज के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ घर और गोशाला में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू