उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- शोभायात्रा निकाल कर धूमधाम से किया गया विघ्नहर्ता श्री गणेश महोत्सव का समापन

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं में गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गौरीनंदन गणेश जी महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

 

लालकुआं नगर के अम्बेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन हो गया। इससे पूर्व हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान गणपति जी महाराज के भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते व थिरकते हुए सैकड़ो श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा लालकुआं नगर से होते काठगोदाम स्थित रानीबाग पहुंची जहां पर भक्तों ने गणपति महाराज की प्रतिमा को नदी में प्रवाहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  डोली की जगह उठी अर्थी:- यहाँ मेहंदी पर नाचते हुए दुल्हन की अचानक हुई मौत, डॉक्टर ने बताई ये वजह

 

विसर्जन यात्रा का मुख्य आकर्षण राधे कृष्ण, शिव पार्वती और अघोरी की झांकी रही। शोभायात्रा में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, कमलेश यादव, कुदन सिंह कनवाल, दीवान सिंह बिष्ट, नन्दन सिंह राणा, युवा जागरण कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, विनोद अग्रवाल, ममता चौहान, नवीन मेर, आशु अग्रवाल, अमित कुमार शंकर, रिंकू सिंह, सुनील बर्मा, अनिल कुमार, पिंकू चंद्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।