उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ पति से झगड़े के बाद नैनी लेक में कूदी महिला, डूबती हुई महिला की फिर कैसे बची जान, देखे वीडियो

नैनीताल न्यूज़– पति से आपसी विवाद के चलते महिला ने झील में छलांग लगा दी। देखने वालों की सांसें फूल गईं। तभी चमत्‍कार हुआ और नौका चालकों की तत्परता से उसको बचा लिया गया। महिला को तत्काल बीडी पाण्डे अस्पताल भेजा गया। जहां भर्ती कर उसे उपचार दिया जा रहा है।

 

 

पुलिस के अनुसार सोमवार को नैनीताल में तमाम नौका चालक पर्यटकों को नौकायन कर रहे थे। इस बीच पाषाण देवी मंदिर के समीप उन्होंने झील में किसी के कूदने और चीखने की आवाज सुनी तो तभी नाव चालक ने तेजी दिखाते हुए नौका झील किनारे पर पहुंचा दी, उसने तत्परता दिखाते हुए पानी में छलांग लगाकर किसी तरह महिला को झील से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता पुलिस ने दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो महिला ने पति से विवाद होने की बात कही। अस्पताल की डा मोनिका कांडपाल ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है, जिसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। महिला स्नोव्यू क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- उत्तराखंड के 100 निकायों में कल होगा मतदान, रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, मैदान में 5405 प्रत्याशी

 

 

ऑटम सीजन सामने है और आने वाले दिनों में सैलानियों की भीड़ बढ़ती चली जाएगी। मानसून की तेज बारिश में शहर के चारों ओर पेड़ पौधों में रंगत छा गई है तो भोर के समय विराट हिमालय ने स्नोव्यू से दिव्य दर्शन दिए।

 

 

पिछले दिनों बेहद खराब रहे मौसम के बदल जाने से नगर की दिलकश सुंदरता बेहद मनमोहिनी हो चली थी। विभिन्न शहरों से नगर सैर पर आए सैलानियों का भ्रमण यादगार हो चला था। दिन में छाए हल्के बादल नीले अंबर की सुंदरता निखारकर लौट गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा स्‍नान के लिए आया युवक नदी में डूबा, परिजनों ने 19 दिन बाद पुलिस को दी इसकी सूचना, ऐसा क्‍यों?

 

 

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार होटल कारोबारी ऑटम सीजन की तैयारी करने लगे हैं। जिसके चलते सैलानियों की आमद बढ़ती चली जाएगी। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को लेकर अनुरोध किया है।