उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, पास की लोअर पीसीएस परीक्षा

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता काररोड क्षेत्र के निवासी प्रेस क्लब बिंदुखत्ता के अध्यक्ष व दूरगामी नयन समाचार पत्र के संपादक जीवन जोशी की पुत्री करिश्मा जोशी ने लोअर पीसीएस की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बनी है। बिटिया की इस कामयाबी पर परिवार बेहद खुश है, करिश्मा ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की सभी से अलर्ट रहने की अपील

लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी की सुपुत्री करिश्मा जोशी ने लोअर पीसीएस की परीक्षा दी थी। जिसका आज रिजल्ट आ गया है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जैसे ही परीक्षा का परिणाम जारी किया गया परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, क्योंकि परिवार की बिटिया करिश्मा जोशी ने लोअर पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और वह नायब तहसीलदार के लिए सिलेक्ट हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सावधान, जिले में भारी बारिश के चलते 33 रास्ते हुए बंद, गौला, कोसी, नंधौर नदी भी उफान पर

यह खबर गांव मैं फैलते ही परिजन व बिटिया करिश्मा को बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। काफी संघर्ष से अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर यहां तक पहुंचने वाले पिता जीवन जोशी का खुशी से ठिकाना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहां शादी के बीच आ धमकी युवती, रिश्ता मुझसे और निकाह किसी और से, ये नहीं होने दूंगी' मै, जानिए पूरा मामला...