उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे: 10वीं के छात्र सहित तीन की मौत, चार लोग घायल

हल्द्वानी न्यूज़- शहर और आसपास के क्षेत्रों में बीती रात और सुबह तीन अलग–अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार 10वीं कक्षा के छात्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

 

 

पहला हादसा फूलचौड़ निवासी ललित बिष्ट के पुत्र मयंक के साथ हुआ। जानकारी के अनुसार मयंक अपने दोस्त गौरव के साथ काठगोदाम से सोमवार रात करीब पौने दस बजे लौट रहा था। डिग्री कॉलेज से पहले अचानक उनकी केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्कूटी से टकराई और ठेले में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मयंक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की रेड, नमक के नमूने जांच को भेजे

 

बताया गया कि मयंक 10वीं कक्षा का छात्र था और घर में अकेला पुत्र था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नितिन भदौरिया बने उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी, 3 IAS में फेरबदल

 

 

दूसरा हादसा ऊंचापुल के पास सोमवार सुबह लगभग चार बजे हुआ। द्वाराहाट, अल्मोड़ा निवासी चंद्रभानु त्रिपाठी (35) अपने दोस्त भुवन पांडे और कैलाश पांडे के साथ बुलेट पर किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर रोडवेज स्टेशन की ओर लौट रहा था। तभी उनकी बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ी।
इस दुर्घटना में चंद्रभानु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों दोस्त और ई-रिक्शा चालक पंकज घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की मटर गली में बीच बाजार भिड़ गए दो सांड, राहगीरों में मच गई अफरा- तफरी, किसी तरह दोनों सांडो को किया अलग

 

तीसरा हादसा हल्दूचौड़ क्षेत्र में हिम्मतपुर चौमवाल बेरीपड़ाव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार जग्गी निवासी सुनील कुमार पंडा (25) बाइक से सब्जी लेने गए थे। लौटते समय बाइक अचानक नहर में गिर गई, जिससे सुनील की मौत हो गई।

 

 

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने यातायात व्यवस्था और रफ्तार पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।