उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- दर्दनाक सड़क हादसा, यहां गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - यहाँ पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए सर्राफा व्यवसाई के घर में चोरों ने 30 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात एवं लाखों की नगदी की चोरी

 



जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार” में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, IPL सट्टा गैंग का करोड़ों का खेल बेनकाब

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में पब्लिक-प्राइवेट प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट को मिली मंजूरी, अब संपत्ति को हानि पहुंचाने पर भरना होगा जुर्माना