उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ निर्माणाधीन पुल पर जान जोखिम में डालकर जाती दिखी महिलाएं, देखे वायरल वीडियो

उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर के अंतर्गत कपकोट तहसील के दुर्गम क्षेत्र किलपारा और कुंवारी इलाके में शंभू नदी में कपकोट डिवीजन का निर्माणाधीन मोटर पुल को अपनी जान जोखिम में डालकर पार कर रही कुछ महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 50 लाख के विद्युत तार के साथ दो गिरफ्तार, अंतरराज्यीय केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़

जब यह वीडियो प्रशासन के पास गया तो कपकोट उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने वीडियो के जांच के आदेश दिए।

 

 

 

साथ ही उपजिलाधिकारी ने बताया कि निर्माण विभाग द्वारा वहां पहले से ही लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रॉली सिस्टम चालू किया गया है। उसका इस्तेमाल न करते हुए कुछ लोग जल्दबाजी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन पुल पार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी- यहाँ जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की हुई मौत, माँ जिला अस्पताल में भर्ती।

 

 

उपजिलाधिकारी ने कहा कि वहां तहसील प्रशासन की लगातार नजर है। जिसके लिए पीआरडी के दो जवानों को पहले से तैनात किया गया है और समय-समय पर वहां के राजस्व उफनिरीक्षक से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही वायरल वीडियो पर उपजिलाधारिकारी ने जांच शुरू कर दी है और लोगों को इस तरह के भ्रामक वीडियो को न फैलाने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही।