उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, अंतिम संस्‍कार से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, उड़े परखच्‍चे, तीन की मौत

  • खटीमा से पिथौरागढ़ को जा रहा था वाहन
  • मृतक महिला पिता के अंतिम संस्कार से लौट रही थी घर

अल्मोड़ा न्यूज़– लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ साहू व दुबरौली गांव के बीच शुक्रवार देर रात एक वैगनआर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक समेत तीन की मौत हो गई।

 

सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर शनिवार तड़के शवों को खाई से बाहर निकाला जा सका। जबकि देर रात घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: ऑरेंज अलर्ट जारी, देहरादून में स्कूल बंद पर आदेश पहुंचा देर से, बच्चों को लौटाया गया

 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खटीमा से वैगनआर कार संख्या यूके-05-टीए-4577 का चालक प्रेम कुमार 35 वर्ष निवासी ग्राम डोबरा पिथौरागढ़ शुक्रवार को सवारी लेकर पिथौरागढ़ को निकाला। वाहन में अपने पिता के अंतिम संस्कार में खटीमा गई सुनीता देवी व उनका सात वर्षीय पुत्र आरुष और साथ में चालक के परिचित बजेड पिथौरागढ़ निवासी भाई बहन आशीष कुमार 19 वर्ष और रजनी 23 वर्ष सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आरटीई में अनियमितता, कक्षा एक में दोबारा प्रवेश का प्रयास

 

खराब मौसम के बीच शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे चालक वाहन लेकर डुबरौली गांव के समीप पहुंचा। यहां पर तेज वर्षा के चलते सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जहां वाहन के परखच्चे उड़ गए। जबकि दुर्घटना में सुनीता देवी 33 वर्ष, रजनी देवी 33 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) बीजेपी ने जारी की नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की सूची, लालकुआँ से इन्हें मिला टिकट