उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ चालक की सूझबूझ से बची 30 यात्रियों की जान, ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी KMOU बस, मौके पर मची अफरातफरी

कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड (KMOU) की एक यात्री बस (UK 04PA 2641) पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आते समय वीरभट्टी के पास ब्रेक फेल होने से पलट गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

 

 

बस वीरभट्टी पुल से पहले ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। चालक ने बस को नियंत्रित करने के लिए  जियो नेटवर्क के पोल से टकराकर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वह सड़क पर ही पलट गई। बस में चालक और परिचालक सहित करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। घायलों को केएमवीएन की दूसरी बस से हल्द्वानी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नैनीताल में बारिश शुरू, भीमताल में ओलावृष्टि से किसान परेशान

 

 

घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था बहाल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इजरायल में ऑपरेशन अजय शुरू, इजरायल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार