उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ गंगा में नहाते समय LIU का कांस्टेबल डूबा

कनखल थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात एक आरक्षी डूबकर लापता हो गया। सिपाही के डूबने की जानकारी मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस ने जल पुलिस की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया, देर शाम तक सिपाही का कोई सुराग नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- गौला नदी का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक पार: हल्द्वानी और आसपास खतरे की जद में, प्रशासन अलर्ट पर

 

पुलिस के अनुसार, मायापुर स्थित एलआईयू कार्यालय में त्रिपन सिंह नेगी कांस्टेबल के पद पर तैनात है। मूल रूप से जौनसार भाबर क्षेत्र के कालसी के रहने वाले त्रिपन सिंह नेगी सोमवार की दोपहर अपने परिचित के साथ कनखल के बैरागी कैंप में ठोकर नंबर दस पर पहुंचे। जहां वह स्नान करने लगे। अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूब गए। ये देखकर साथी घबरा गया और उसने तुरंत विभाग में संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ आर्मी इंटेलीजेंस ने रुड़की से दबोचा एक फर्जी सैन्यकर्मी, यहाँ देता था सेना की ट्रेनिंग

 

जानकारी मिलते ही एलआईयू इंस्पेक्टर नीरज यादव, कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीमें बुलाकर सर्च अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गंगा में सर्च अभियान चलाकर कांस्टेबल की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- छात्रवृत्ति घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, DIT विश्वविद्यालय के मालिक को नोटिस — 10 दिन में जवाब तलब