उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत

धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिहरी गढ़वाल के थान जौनपुर निवासी स्वर्णकार नौगांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने जा रहा था। हादसे से नौगांव बाजार सहित थान जौनपुर में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट बिजली मीटर का उत्‍तराखंड में पुरजोर विरोध, धामी सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

 

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार उम्र 60 वर्ष परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - इन 8 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखे लिस्ट

 

इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ बार में दो दोस्तों ने जमकर पी शराब फिर खाया मुर्गा, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, पढ़े पूरी खबर।

 

सुनार विजयपाल की मौत से नौगांव बाजार सहित उसके गांव थान जौनपुर में शोक की लहर है। वहीं चारधाम यात्रा शुरू से एक दिन पहले धरासू भूस्खलन जोन में हुई घटना से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।