उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस टीम को बड़ी कार्यवाही, पटवारी और उसका सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

काशीपुर न्यूज़- यहाँ कार्यालय निदेशालय सतर्कता अधिष्ठान, उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्यवाही करते हुए राजस्व उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी को 7,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद उधम सिंह नगर की तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने 02 अलग-अलग मामलों में 01 कुंतल 27 किलोग्राम गांजा किया बरामद

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21-02-2024 को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने एक नशे के तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

वही उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। वही निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अध्यक्ष प्रत्याशी को उम्र का गच्चा, नैनीताल जिले में अब तक 22 के पर्चे हुए निरस्त, हॉट सीट बनी ये पालिका

“सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दें।