उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो सवार गंभीर घायल

  • हादसे में एक की मौत व दो लोग घायल
  • मृतक की पहचान सुनील (32) के रूप में हुई

 

देहरादून न्यूज़– रविवार सुबह साहिया से भूपोऊ गांव की ओर जा रही एक मारुति कार सुवांईधार के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे नीचे खाई में पलट गई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

मृतक की पहचान सुनील उम्र 32 वर्ष पुत्र आलमू निवासी सैंज-बमटाड़ के रूप में हुई है। क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक श्याम सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- काठगोदाम से कैंचीधाम के बीच बनने वाले बाईपास पर वन विभाग ने लगाई आपत्ति, भूमि को बताया अनुपयुक्त, प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव

 

 

इसके अलावा कार सवार दो अन्य लोग हिमांशु व रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर विकासनगर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड परिवहन निगम ने ओला, उबर, रैपिडो व बला-बला को जारी किया नोटिस, कहा- 'यात्रियों को सफर नहीं करने दिया जाएगा', जाने वजह