उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर यूटिलिटी खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सांकरी से ओसला जा रही एक यूटिलिटी तालुका के समीप खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल के लिए रवाना किया। तीनों घायालों में गंभीर घायल एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य सामान्य घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

 

तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को एक यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी, आरोपी ने पति-पत्नी की चाकू से गोदकर करी बेरहमी से हत्या, फिर जो भी रास्ते में आया चाकू से करता चला गया वार।

 

 

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान गंभीर घायल बृस्तु लाल उम्र 32 वर्ष पुत्र चंद्रु निवासी ओसला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चालक राकेश कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी स्वाण डाकपत्थर विकासनगर और प्रदीप लाल उम्र 24 वर्ष निवासी ओसला सामान्य घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं