उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- बदलेगा मौसम, अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने ऊंचाई वाले इलाकों में आठ और नौ दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। इसके चलते प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में मगरमच्छ का हमला: नदी किनारे गई बुजुर्ग महिला को खींच ले गया, घंटों बाद मिला शव

 

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, आठ और नौ दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर किया कई शिकायतों का समाधान, वही नदारद डॉक्टर के जांच के दिए आदेश, जिले के अस्पतालों के लिए भी ये निर्देश

 

बताया, मौसम बिगड़ने का सिलसिला आठ दिसंबर को दोपहर बाद शुरू होगा। तेज गर्जन और हवा चलने के साथ प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 10 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, 40,000 का किया जुर्माना