उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं से आनंद विहार को जा रही ट्रेन के एसी कोच में घुसा बंदूकधारी बदमाश, टीटी और यात्रियों की सूझबूझ से युवक हुआ गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं से आनंद विहार को जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस रेलगाड़ी के एसी कोच में घुसे बदमाश ने बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूटपाट करने का प्रयास किया।

 

जिसपर यात्रियों एवं टीटी की सूझबूझ से उसे रंगे हाथों दबोच कर जीआरपी मुरादाबाद के सुपुर्द कर दिया। बदमाश के पास से बंदूक समेत भारी मात्रा में एटीएम व नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस ने यूपी सीमा पर चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से करीब 48 किलो गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे

 

गुरुवार को लालकुआं से आनंद विहार को जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस रेलगाड़ी के एसी कोच में मुरादाबाद के पास एक युवक बंदूक लहराने लगा। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चंद पैसों के ल‍िए महिला को शराब प‍िलाई-गला दबाया और कर दी स‍िर कुचलकर हत्‍या, ऋषिकेश में मह‍िला का खूनी मुठभेड़ में ग‍िरफ्तार

 

 

सूचना पर गाड़ी में तैनात मुख्य वाणिज्य टिकट कलेक्टर लालकुआं जितेन्द्र केसरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों के सहयोग से युवक को पकड़ लिया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रेदश के बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार, महिला होमगार्ड भर्ती के बाद अब पुरुष होमगार्ड के लिए जल्द होगी भर्ती

पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रज्जवलित सिन्हा पुत्र संजय सिन्हा पावर हाउस काालोनी, फरीदाबाद, हरियाणा बताया। अपराधी के पास एक बंदूक के साथ एक बैग भी बरामद किया गया। बैग में पांच एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा नशे की दवाईयां पायी गईं।