उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, भारी बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन ने घोषित किया अवकाश

अल्मोड़ा- जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। 03 सितंबर 2026 को अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रशासन ने इसके लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 03 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बंद होने जैसी आपदाओं की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-15 नवंबर को प्रदेशभर में भूकंप मॉक ड्रिल — तैयारी पर जोर, डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की सिफारिश

 

 

इन परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला प्रशासन ने 03 सितंबर को जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) मंसूरी को इस महत्वपूर्ण योजना के लिए भारत सरकार द्वारा मिली विशेष सहायता स्वीकृति।

 

 

इन संस्थानों में रहेगा अवकाश

आदेश के अनुसार 03 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के—

  • कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय
  • सभी शैक्षणिक संस्थान
  • शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय
  • सभी राजकीय महाविद्यालय
  • सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)
  • सभी राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान
  • सभी आंगनबाड़ी केंद्र

बंद रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास क्षेत्र में मची अफरा तफरी, देखे वीडियो

 

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इनमें कुलपति शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईटीआई के प्रधानाचार्य और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्य शामिल हैं।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन या विचलन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।