उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- कहासुनी के बाद भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा पर किया हमला, मौके पर मौत; आरोपी फरार

पुरोला। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के बरी गांव में सोमवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ बाइक सवार युवक पेड़ से टकराया, युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह बरी गांव निवासी करम चंद उर्फ गांधी की अपने भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुमन चंद्र ने कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर हमला कर दिया।

 

 

हमले में करम चंद की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। वारदात के बाद आरोपी सुमन चंद्र मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक, वरिष्ठ समाजसेवी मदन सिंह दानू का निधन, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - स्कूलों में छुट्टी का FAKE आदेश सोशल मीडिया पर वायरल

 

 

पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।