उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर भर्ती का ऐलान, 29 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 67 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

 

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती में डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक समेत प्रशासन, वित्त, शिक्षा, श्रम, परिवहन, कृषि, महिला कल्याण और अन्य विभागों के पद शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कथित लव जिहाद का मामला: ‘अमन तोमर’ बन हिंदू युवतियों को फंसाता था फरमान, कई फर्जी आईडी का खुलासा

 

 

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में डिप्टी कलेक्टर के 10 पद और गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के 14 पद शामिल हैं। इसके अलावा जिला कमांडेंट, होमगार्ड के दो, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के चार और सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के आठ पद हैं।

 

 

इसी तरह सहायक आयुक्त, राज्य कर का एक, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 का एक, खंड विकास अधिकारी के पांच, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी का एक और सहायक श्रम आयुक्त का एक पद शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ फिर गरजा बुलडोजर: प्रशासन ने ध्वस्त कीं तीन अवैध मजारें, एक सरकारी स्कूल में बनी थी

 

 

वहीं शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव (संस्कृत शिक्षा) के चार पद, सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर के दो, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पांच, पौधशाला विकास अधिकारी श्रेणी-2 का एक, राज्य कर अधिकारी के पांच और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के तीन पद घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बस–कार की टक्कर, कार 50 मीटर खाई में गिरी; चालक समेत 8 घायल, दो गंभीर

 

 

29 सितंबर तक आवेदन का मौका

आयोग के मुताबिक सभी पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।