उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण हादसा, टेंपो ट्रैवलर और बाइक की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत

हरिद्वार/रुड़की- लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पदार्था के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान झबीरन गांव निवासी अनुज (25) और आशीष (20) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नसीरपुर कलां के झबीरन गांव निवासी अनुज पुत्र पप्पू और आशीष पुत्र ऋषि सोमवार को बाइक से हरिद्वार गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान धनपुरा और पदार्था के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -यहाँ विभिन्न विभागों और संस्थानों में आई भर्ती, पढ़े पूरी खबर

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ घर के बाहर टहल रहे घोड़ानाला निवासी युवक को तीन युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर किया लहूलुहान।

 

 

कांग्रेस के कार्यक्रम में जा रहा था टेंपो ट्रैवलर

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ टेंपो ट्रैवलर कांग्रेस के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून जा रहा था। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टेंपो ट्रैवलर के आगे के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर कब्जे में लिया

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए गए हैं। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सेब से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, वाहन चालक की मौत, एक घायल

 

 

पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारणों और वाहन की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।