उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में बेकाबू कार ने मचाया तांडव, कई दोपहिया वाहन और सब्जी के ठेले रौंदे; दुकानदार घायल

देहरादून न्यूज़- कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों और सब्जी के ठेलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दुकानदार घायल हो गया, जबकि कई दोपहिया वाहन और दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम कैंट रोड पर अचानक एक कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार महिला चला रही थी। संतुलन बिगड़ने के बाद कार सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए सब्जी के ठेलों पर जा चढ़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने आज से 1 जून तक ऑरेंज और यलो अर्लट जारी किया।

 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सब्जी की दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया। कार की चपेट में आने से एक दुकानदार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ देर के लिए मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) हल्दुचौड में क्रिकेटर आर्यन जुयाल करेंगे क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे सब्जी के ठेलों और दोपहिया वाहनों के पास अक्सर लोगों की आवाजाही रहती है। जिस तरह कार अनियंत्रित होकर वाहनों और दुकानों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी, उससे बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुस्से में प्रेमी ने ही दी थी प्रेमिका को दर्दनाक मौत, झाड़ियों में मिला था इस हालत में शव, ऐसे खुला मामला

 

 

गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। साथ ही कोई राहगीर या अन्य दुकानदार कार की सीधी चपेट में नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।