उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में नौकर ने दबाया मुंह और नाक, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़- रायपुर थाना क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, घर में काम करने वाले नौकर ने ही बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपी महिला के सोने के कड़े लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार, तीन सितंबर को दिनेश बंसल निवासी रायपुर ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

 

 

सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल चिकित्सकों को बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि बुजुर्ग महिला रेखा बंसल और उनके घर में काम करने वाले नौकर विनीत कुमार के बीच बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी विनीत कुमार मूल रूप से ग्राम मंजयाली, बड़कोट, उत्तरकाशी का निवासी है और वर्तमान में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जाने आज का दैनिक राशिफल, क्या कहते है आज आपके सितारे

 

 

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान जब बुजुर्ग महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इसी दौरान उसने महिला का मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

 

सोने के कड़े लेकर फरार हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बुजुर्ग महिला के सोने के कड़े लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने कपड़े भी बदल लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला- नहीं मिली एंबुलेंस, तो गाड़ी की छत पर भाई के शव को बांधकर 195 किमी तक ले गई बहन

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका के सोने के कड़े भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।