उत्तराखण्डकुमाऊं,

पंडित ललित मोहन पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन, आज अपराह्न 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

बिंदुखत्ता न्यूज़– बिंदुखत्ता की बसासत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलिका मंदिर निवासी क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वर्गीय पंडित ललित मोहन पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बिंदुखत्ता समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार; मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी

 

स्वर्गीय पंडित ललित मोहन पांडे लंबे समय से पंडिताई का कार्य करते थे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के चलते उनके हजारों अनुयायी थे। क्षेत्र के अनेक परिवारों से उनका वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा।

 

बिंदुखत्ता की बसासत के दौर में उनके योगदान को क्षेत्रवासी विशेष रूप से याद करते हैं। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को जोड़ने का कार्य किया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर में वृक्ष कटान के दौरान कल फिर रहेगा यातायात डायवर्सन

 

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय पंडित ललित मोहन पांडे की अंतिम शवयात्रा आज अपराह्न 3 बजे चित्रशिला घाट के लिए प्रस्थान करेगी। अंतिम यात्रा में उनके अनुयायियों, परिचितों और क्षेत्रवासियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - यहाँ घूस लेने के मामले में इस विभाग का अधिकारी हुआ सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

 

क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।