उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

पहले समझाया, फिर सख्ती… विश्वकर्मा मार्केट में आखिर चल ही गया प्रशासन का बुलडोजर

रुद्रपुर न्यूज़- रोडवेज परिसर के बाहर स्थित विश्वकर्मा मार्केट में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। लोनिवि और प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दो बुलडोजरों की मदद से दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध का प्रयास भी किया, लेकिन प्रशासन के सख्त रुख के चलते कार्रवाई नहीं रुक सकी।

 

 

रोडवेज परिसर के बाहर बनी दुकानों को हटाने के लिए लोनिवि की ओर से पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। हालांकि, दुकानदारों की ओर से पुनर्वास की मांग किए जाने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हर बार टलती रही। बुधवार को प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ कैंटर से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन घायल

 

 

पूर्वाह्न प्रशासन और लोनिवि की टीम पुलिस बल के साथ विश्वकर्मा मार्केट पहुंची। मौके पर मौजूद दुकानदारों और अधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां दूध डेयरी में घी में डालडा मिलाने के मामले में हुई कार्यवाही, इन प्रतिष्ठानों में भी प्रशासन ने की छापेमारी

 

 

कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसका विरोध करने का प्रयास किया। इससे कुछ देर के लिए स्थिति ऐसी बनी कि प्रशासन के एक बार फिर पीछे हटने की संभावना नजर आने लगी। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

 

 

पुलिस टीम ने मौके पर खड़े लोगों और वाहनों को हटाया, जिसके बाद दो बुलडोजरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई। प्रशासन और पुलिस के सख्त रुख के चलते विरोध कर रहे लोग पीछे हट गए और कार्रवाई जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  लन्दन के स्कूल के साथ चिल्ड्रंस एकैडमी का शिक्षा और संस्कृति का हुआ आदान-प्रदान विदेश के स्कूल से सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ाने वाला चिल्ड्रंस एकेडमी कुमाऊं का पहला विद्यालय बना

 

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से विश्वकर्मा मार्केट में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।