उत्तराखण्डकुमाऊं,

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में लालकुआं के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को अहम जिम्मेदारी

लालकुआं न्यूज़- भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारियों का वितरण किया है। इसी क्रम में लालकुआं के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान को प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

 

 

पवन चौहान लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है। प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शिक्षकों के तबादलों पर नई नियमावली तैयार: बोर्ड रिजल्ट खराब होने पर चढ़ना पड़ेगा पहाड़

 

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पवन चौहान के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति सक्रियता और क्षेत्र में उनकी पकड़ का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। नई जिम्मेदारी के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस बार भी भीषण गर्मी करेगी परेशान, पढ़ें पूरी खबर....

 

 

वहीं, जिम्मेदारी मिलने पर पवन चौहान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही भाजपा की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील में डीएम ललित मोहन रयाल का औचक निरीक्षण, पेंडिंग फाइलों पर फूटा गुस्सा; अधिकारियों से मांगा जवाब

 

 

पवन चौहान को प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।