उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून: भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी, दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल बने प्रदेश महामंत्री

देहरादून न्यूज- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी ने दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ भारत पेट्रोलियम के टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी करते हुए दो को पकड़ा, ड्राइवर समेत आठ फरार

 

भाजपा संगठन के अनुसार यह नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। पार्टी का मानना है कि नई जिम्मेदारियों से युवा नेतृत्व और अनुभव दोनों का संतुलित मिश्रण सामने आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभअवसर पर युवा नेताओं ने लालकुआं नगर के हर वार्डो में जाकर सफाई अभियान चलाने का लिया संकल्प

 

 

प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं, नवनियुक्त महामंत्रियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इस बरसात सावधान! यहाँ नदी में नहाते हुए युवक डूबा, SDRF ने किया शव बरामद,