उत्तराखण्डकुमाऊं,

जमरानी नहर निर्माण के दौरान गिरे 4 विद्युत पोल, लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप

लालकुआं न्यूज़- हल्द्वानी से लालकुआं के बीच निर्माणाधीन जमरानी नहर परियोजना के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 3 बजे बबूर गुमटी के पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की बाउंड्री वॉल के समीप नहर निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक 11000 केवीए की विद्युत लाइन के चार पोल—तीन सिंगल और एक डबल—अचानक धराशायी हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता का ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू ने किया विस्तार, इन 51 वरिष्ठ कांग्रेसियों को मिला संरक्षक मंडल में स्थान।

 

 

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान एक विशालकाय सेमल का पेड़ विद्युत लाइन पर गिर पड़ा, जिससे पोल भी खिंचकर जमीन में जा गिरे। सौभाग्यवश उस समय विद्युत लाइन ट्रिप हो चुकी थी, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट सख्त: नैनीताल-लालकुआं हाईवे पर बेतरतीब कट से बढ़े हादसे, डीएम-आईजी और एनएच प्रोजेक्ट डायरेक्टर तलब

 

 

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद और अवर अभियंता इंतजार अली मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से लालकुआं, हल्दूचौड़ और आसपास के गांवों सहित आइटीबीपी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 8 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, अंबानी व अडानी भी होंगे शामिल

 

 

विद्युत विभाग की टीम प्रभावित पोलों को दोबारा स्थापित करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी है। इस दुर्घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।