उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में पटरी में टहलने निकले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं नगर क्षेत्र में अब ट्रेनों का संचालन बहुत ही अत्यधिक हो गया है, जिसके चलते पटरियों के आसपास टहलना अब जानलेवा साबित हो सकता है, लालकुआं नगर से हल्द्वानी, किच्छा, दिल्ली और काशीपुर को दर्जनों रेलगाड़ियां रोजाना आवागमन कर रही है, ऐसे में पूरे शहर में रेल पटरियां फैली हुई है। आए दिन कोई ना कोई ट्रेन दुर्घटना के समाचार मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) स्वीप नैनीताल द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रील प्रतियोगिता आयोजित, रील बनाइये और जीते इनाम

 

 

यहां नगर के राजीवनगर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग ने आठ दिन उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग कान से नहीं सुनते थे। ट्रेन हार्न बजाती रही। मगर बुजुर्ग सुन नहीं पाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद पुनः परीक्षा की तारीख हुई जारी

 

जानकारी के अनुसार 81 वर्षीय जयपाल पुत्र लीलाधर घर में खेतीबाड़ी का आधा काम संभालते थे। पुलिस के अनुसार 19 जून को बुजुर्ग किसी काम से रेलवे पटरी की तरफ गए थे, काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जिसके बाद स्वजन उन्हें देखने पहुंचे तो बुजुर्ग पटरी के किनारे घायल अवस्था में मिले। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने स्वजन को बताया कि जिस वक्त ट्रेन आ रही थी बुजुर्ग पटरी के किनारे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथ होटल में पकड़ा

 

 

वह ट्रेन को नहीं देख पाए और चपेट में आ गए। हादसे के बाद उनका एसटीएच में उपचार चल रहा था। आज उन्होंने दम तोड़ दिया।