उत्तराखण्डकुमाऊं,

नाबालिग से छेड़छाड़ व धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

एआई से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

लालकुआँ न्यूज़–  लालकुआं क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और एआई तकनीक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कोतवाली लालकुआं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी के जरिए आरोपी ने उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां STF को मिली सफलता, 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी लेखाकार को दबोचा, इस घोटाले में था शामिल

 

 

आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर एआई तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

 

 

पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 69/26 दर्ज करते हुए कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना/स्टॉकिंग) और धारा 79 (महिला की मर्यादा का अपमान/शब्द, इशारे या कृत्य द्वारा अपमान) शामिल हैं। इसके साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा 7 (नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न) और धारा 8 (यौन उत्पीड़न की सजा) के तहत भी अभियोग दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम- 2022 की धारा 3(1) (बल, प्रलोभन या कपट से धर्म परिवर्तन पर रोक) और धारा 5(1) (ऐसे कृत्य के लिए दंड का प्रावधान) भी बढ़ाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा और बारिश की चुनौतियों के बीच 19 अगस्त से गैरसैंण विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग बना सबसे बड़ी मुश्किल

 

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। सर्विलांस और अन्य माध्यमों से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 मई 2026 को आरोपी को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएसी लालकुआं में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ महेंद्र कपकोटी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, परिवार में कोहराम. स्वास्थ्य केंद्र में शोक सभा के बाद हुआ अवकाश

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद, निवासी ग्राम सरकरा थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बॉक्स

जनपद में इस तरह के अपराधों पर
जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। किसी भी सूरत में ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल