उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- भारी बारिश की चेतावनी के चलते इस जिले में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर में दिनांक 5 जुलाई 2025 (शनिवार) को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। संभावित आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री आशीष भटगाईं ने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन पांच राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जाने बाकी राशियों का हाल, पढ़े दैनिक राशिफल

 

 

यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है।

 

जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज अधिकांश जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी