सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त, आज खुलेगा चुनाव कार्यालय

लालकुआं न्यूज– प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पांच सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। नियुक्त किए गए सहायक चुनाव अधिकारियों में सुभाष नागर, रणजीत सिंह बोरा, राजकुमार सेतिया और अरुण जोशी शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के शुभारंभ के तहत रविवार शाम 4 बजे रेलवे स्टेशन तिराहे पर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान चुनाव से संबंधित विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सहित व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।








