उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

भीमताल- यहाँ नाव पलटने से युवक डूबा, स्थानीय युवकों ने डूबते हुए युवक की बचाई जान, पढ़े पूरी खबर।

भीमताल न्यूज़- नैनीताल जिले में स्थित भीमताल के तल्लीताल मार्ग स्थित ठंडी सड़क किनारे बोट स्टैंड पर सोमवार शाम कायकिंग करते समय सैलानियों की कयाक के पलटने से एक सैलानी भीमताल झील में डूब गया। वही स्थानीय युवक अंकित कुमार, अमित पडलिया, जितेंद्र और अमरदीप ने अपनी जान पर खेलकर डूबते हुए सैलानी को झील से सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद उसे भीमताल सीएचसी उपचार के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश के कई PCS अधिकारियों के हुए स्थानांतरण, पढ़े पूरी खबर

वही स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम सात बजे लखनऊ से चार सैलानी भीमताल पहुंचे। वह तल्लीताल मार्ग पर स्थित बोट स्टैंड पर चारों सैलानी दो कयाक से कायकिंग करने लगे। एक कयाक में नौशाद और उसका साथी था। वही नौशाद को अचानक दौरा पड़ने से कयाक झील में पलट गई। कयाक पलटने से साथी तो बच गया, जबकि नौशाद डूब गया। युवक को डूबता देख स्थानीय युवाओं ने झील में कूदकर सैलानी की जान बचाई। बाद में नौशाद को सीएचसी भीमताल में इलाज के लिए भेजा गया। गनीमत रही कि सैलानी ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, जमीन बंटवारे में लापरवाही पर लेखपालों को कार्यवाही की चेतावनी