उत्तराखण्डकुमाऊं,

रुद्रपुर में इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन: सिडकुल की ग्रीन पैनल फैक्ट्री व स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापा

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल प्लाई फैक्ट्री और शहर के एक स्टील कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र और व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे सिडकुल स्थित ग्रीन पैनल फैक्ट्री में सर्वे शुरू किया। टीम कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और कंप्यूटर व लैपटॉप की जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में लेकर उनकी गहन पड़ताल की जा रही है। फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, पुलिस ने आर्मी जवान सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, रुपयो का लेनदेन बनी हत्या की वजह

 

इसी क्रम में मेट्रोपोलिस सिटी निवासी एक स्टील व्यापारी के घर पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, टीम सुबह व्यापारी को जिम से साथ लेकर उसके आवास पहुंची, जहां बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। आवास से भी कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 25 तक अवकाश घोषित

 

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी और आय-व्यय में गड़बड़ी की आशंका के चलते की गई है। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर न्यूज़- स्मैक के साथ बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

 

फिलहाल दोनों स्थानों पर आयकर विभाग की जांच जारी है। कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।