उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया चुनाव प्रचार, विधायक पूर्व विधायक पूर्व अध्यक्ष सहित ये रहे मौजूद

  • लालकुआं नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया चुनाव प्रचार, विधायक पूर्व विधायक पूर्व अध्यक्ष रहे मौजूद

लालकुआं न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट पूर्व विधायक नवीन दुमका नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान पूर्व अध्यक्ष लालचंद सिंह के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोगों ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं निवासी युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी अस्पताल में किया भर्ती

 

जहां नगर के वार्ड नंबर एक और दो के साथ-साथ वार्ड नंबर 5 में अपना चुनाव प्रचार अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के चुनाव प्रचार के लिए लालकुआं इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए समर्थन और सहयोग की अपील की। वही चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक वोट करके नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को अपना वोट देकर आशीर्वाद देने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ निवेश के झांसे में रिटायर शिक्षक हुआ धोखाधड़ी का शिकार, गवाएं साढ़े सात लाख रुपये

 

जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमेन लालचंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, जीवन प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजकुमार सेतिया, सचिन अग्रवाल, महामंत्री अरुण प्रकाश, अरुण जोशी, रोहन चौधरी, अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेमांशु श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे, महिला मोर्चा की महामंत्री मीनू जीना, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, वार्ड नंबर 7 की निवर्तमान सभासद राजलक्ष्मी पंडित , आलीमा अंसारी, सुमित्रा देवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जंगल की आग से स्कूल में रखा फर्नीचर, कंम्प्यूटर और दस्तावेज जलकर हुए राख, मची खलबली