उत्तराखण्डकुमाऊं,

(ब्रेकिंग) नैनीताल में वकील ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- DM-SSP पत्नी को संभाल ले

नैनीताल में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर एक वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वकील पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट पार्किंग में खड़ी एक कार से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान कार की ओर गया। जब पास जाकर देखा गया तो वकील पूरन सिंह भाकुनी कार के अंदर लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। तत्काल इसकी सूचना पार्किंग संचालक द्वारा अन्य वकीलों और पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया। कार के अंदर वकील का शव मिला, जिसके सिर पर गोली लगी थी। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जो मृतक के हाथ में पाई गई। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रक ने स्कूटी में सवार महिला को टक्कर मार कर काफी दूर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत, एक घायल

 

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में वकील ने अपनी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। नोट में उन्होंने लिखा है कि वह अब “जिंदगी की गाड़ी” नहीं खींच पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कुमाऊं आयुक्त, डीएम और एसएसपी से अपील की है कि उनकी पत्नी का ख्याल रखा जाए, ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं।

 

हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की सामग्री को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदी फरार होने के बाद उत्तराखंड की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव, अब बिना अनुमति के नहीं होगा कोई भी आयोजन

 

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र के अनुसार, सुसाइड नोट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।