उत्तराखण्डकुमाऊं,

ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखंड में बड़ा हादसा, चमोली में टूटा ग्‍लेशियर, मौके पर मौजूद थे 57 मजदूर, अब तक 16 को निकाला

  • माणा में ग्‍लेशियर टूटने से बीआरओ कैंप को पहुंचा नुकसान
  • सेना और आईटीबीपी द्वारा किया जा रहा रेस्‍क्‍यू

चमोली। Mana Pass: उत्‍तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से भारी हिमस्‍खलन हो गया है। जिससे बीआरओ के कैंप को क्षति पहुंची है। बताया गया कि यहां करीब 57 मजदूरों के होने की सूचना है। सेना व आईटीबीपी मौके पर पहुंच चुकी है।

 

वहीं अब तक बर्फ में दबे 16 मजदूरों को निकाला जा चुका है। ये सभी माणा से माणा पास तक 50 किमी क्षेत्र में हाइवे चौड़ीकरण डामरीकरण के कार्य में लगी कंपनी के मजदूर हैं। इस सड़क का कार्य ईपीसी कंपनी के माध्यम से बीआरओ करा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य में अगले चार दिन तक 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी।

 

रेस्क्यू में जुटी सेना व आईटीबीपी

सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में सेना चिकित्सालय भेजा गया है। सेना व आईटीबीपी रेस्क्यू में जुटी है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई है, लेकिन हाइवे बंद होने के कारण वो रास्ते में ही फंसे हैं। जिलाधिकारी डा संदीप तिवारी ने कहा 57 मजदूरों के माणा पास क्षेत्र में होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अलर्ट ! पहाड़ो में हो रही लगातार बारिश की वजह से गौला नदी में छोड़ा गया 20 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी

 

सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख

वहीं घटना पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि ‘जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।’

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान घोटाले पर सख्त हुई धामी सरकार, दोबारा शुरू होगा मेगा वेरिफिकेशन अभियान

 

आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

वहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात सुचारू करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का सुधारीकरण कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।