उत्तराखण्डगढ़वाल,

चमोली हादसा अपडेट- चमोली कंरट हादसेे मामले में इन दो अधिकारियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, पढ़े पूरी खबर।

चमोली न्यूज़- एसटीपी हादसे में दो आला अधिकारियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन दोनों के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों के मोबाइल नंबर बंद हैं। उनके करीबियों के नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है।

एसटीपी का संचालन जयभूषण मलिक कांट्रेक्टर पटियाला और कान्फिडेंट इंजीनियर्स कोयंबटूर नाम की कंपनियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। वही प्लांट के प्रबंधन की जिम्मेदारी भास्कर महाजन को दी गई है जबकि जयभूषण मलिक इसका मुख्य पार्टनर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को देख कार्यक्रम के लिए जा रही स्पीकर रुकीं, अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

इन दोनों की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमों ने पटियाला और नोएडा में डेरा डाला हुआ है। बताया जा रहा है कि भास्कर महाजन की लोकेशन नोएडा में मिली है। जबकि मलिक पंजाब में पटियाला के आसपास ही बताया जा रहा है। एसपी चमोली परमेंद्र डोबाल ने बताया दोनों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द इनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के इस ग्राम में सैकड़ो राशन कार्ड धारक मिले अपात्र, अब होगी बड़ी कार्यवाही.... देखे कही आपकी ग्राम सभा तो नही...... पड़े पूरी खबर uk बुलेटिन के साथ

वही उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चमोली हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। आगे भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिस किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की इस घटना में लापरवाही सामने आती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहां बैंक में नकली जेवर गिरवी रखकर ले लिया लोन, बैंक को लगाया 1.40 लाख का चूना,